Delhi Elections 2020: कांग्रेस ने दिल्ली के लिए जारी की सोनिया सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी।

कांग्रेस प्रचारकों की सूची
कांग्रेस प्रचारकों की सूची


नई दिल्ली: कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी।

यह भी पढ़ें: Delhi Elections 2020- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की अंतिम सूची

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने की ओर से जारी सूची के अनुसार पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी,  प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद पार्टी की प्रचार की कमान संभालेंगे।

साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता पीसी चाको, पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी भी पार्टी के स्टार प्रचारकाें में शामिल हैं। इसके अलावा अजय माकन, जे. पी. अग्रवाल, मीरा कुमार, कपिल सिब्बल, राज बब्बर, शशि थरुर, हरीश रावत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, शत्रुध्न सिन्हा, नवजोत सिंह सिद्धू , ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सूरजेवाला, कीर्ति आजाद, उदित राज,  नदीम जावेद, रंजीता रंजन,  कुलजीत सिंह नाग्रा,  राजकुमार चौहान, मती सुष्मिता देव, बी. वी. निवास, नगमा मोरारजी,  नीरज कुंदन, मती शर्मिष्ठा मुखर्जी, मती रागिनी नायक, मती खुशबू सुंदर,  नितिन राउत और मती साधना भारती शामिल हैं। (वार्ता) 










संबंधित समाचार