‘तानाशाह सरकार’ दबाना चाहती है छात्रों की आवाज़: प्रियंका गांधी वाड्रा

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर तानाशाही तरीका अपना कर छात्रों की आवाज़ दबाने का आरोप लगाया और कहा है कि विश्वविद्यालयो में घुसकर पुलिस विद्यार्थियों का दमन कर रही है।

प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर तानाशाही तरीका अपना कर छात्रों की आवाज़ दबाने का आरोप लगाया और कहा है कि विश्वविद्यालयो में घुसकर पुलिस विद्यार्थियों का दमन कर रही है।

यह भी पढ़ें: जामिया के समर्थन में AMU के छात्रों का विरोध प्रदर्शन, यूनिवर्सिटी 5 जनवरी तक बंद, इंटरनेट पर लगाई गई रोक

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट में कहा, “देश के विश्वविद्यालयों में घुस घुसकर छात्रों को पीटा जा रहा है। जिस समय सरकार को आगे बढ़कर लोगों की बात सुननी चाहिए, उस समय भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार पूर्वाेत्तर, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में विद्यार्थियों और पत्रकारों पर दमन के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है।”

उन्होंने मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए लोगो की बात नही सुनने का आरोप लगाया और उसे कायर करार दिया। उन्होंने कहा,“यह सरकर कायर है। वह जनता की आवाज़ से डरती है।”

यह भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन कानून- मुंबई के छात्रों का विरोध प्रदर्शन, किया क्लास का बहिष्कार

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “इस देश के नौजवानों, उनके साहस और उनकी हिम्मत को अपनी खोखली तानाशाही से दबाना चाहती है। यह भारतीय युवा हैं, सुन लीजिए मोदी जी, यह दबेगा नहीं, इसकी आवाज़ आपको आज नहीं तो कल सुननी ही पड़ेगी।” (वार्ता) 










संबंधित समाचार