मंदी को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आर्थिक मंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि विदेशों में जाकर देश में सब कुछ ठीक है कहने से असलियत छुपायी नहीं जा सकती है और न ही इससे स्थिति में सुधार होने वाला है।

प्रियंका गांधी वाड्रा
प्रियंका गांधी वाड्रा


नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आर्थिक मंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि विदेशों में जाकर देश में सब कुछ ठीक है कहने से असलियत छुपायी नहीं जा सकती है और न ही इससे स्थिति में सुधार होने वाला है।

यह भी पढ़ें: Priyanka Gandhi- विश्व बैंक के बाद आईएमएफ ने भी दिखाया सरकार को आईना

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया,“ विदेशों में जाकर सब चंगा सी कहने से सब ठीक तो नहीं हो जाएगा। कहीं से भी रोजगार बढ़ने, नए रोजगार पैदा होने की खबर नहीं आ रही। नामी-गिरामी कम्पनियों ने कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया है। चंगा सी बोलने वाले हैं, एकदम चुप सी। क्यों?”

मोदी सरकार पर बेरोजगारी को लेकर लगातार हमला कर रही प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस ट्वीट के साथ ही एक खबर पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि कोग्निजेंट के बाद इंफोसिस भी करेगा 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी। (वार्ता) 










संबंधित समाचार