राहुल गांधी को सहारनपुर दौरे की नहीं मिली अनुमति, फिर भी जाएंगे!

डीएन संवाददाता

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के हिंसा प्रभावित सहारनपुर जिले में जाने से प्रशासन ने रोक दिया गया है लेकिन राहुल गांधी अनुमति के खिलाफ जाकर सहारनपुर जाने पर अड़े हुए हैं।

राहुल गांधी
राहुल गांधी


सहारनपुर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को सहारनपुर का दौरा करने वाले हैं। जबकि यूपी पुलिस ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिंसा प्रभावित सहारनपुर के दौरे पर जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। लेकिन शुक्रवार को सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव पहुंचे कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि अगर प्रशासन अनुमति नहीं देता है तो भी राहुल सहारनपुर जाएंगे।

 

वहीं सहारनपुर जिले के एसएसपी बबलू कुमार ने इस मामले पर कहा कि राहुल को सहारनपुर आने की अनुमति नहीं दी गयी है।

 

वहीं यूपी के एडीजी लॉ एंड आर्डर आदित्य मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को सहारनपुर दौरे की अनुमति नहीं दी गई है। अब देखना होगा कि अनुमति न मिलने के बाद भी राहुल सहारनपुर जाते हैं या नहीं।










संबंधित समाचार