सहारनपुर में प्रवेश के बाद पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले को शब्बीरपुर गाँव जाने से रोका

डीएन संवाददाता

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पुलिस और जिला प्रशासन की इजाजत न मिलने के बावजूद सहारनपुर पहुंचे। वहां प्रवेश के बाद पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले को शब्बीरपुर गाँव जाने से रोका।

राहुल गांधी
राहुल गांधी


सहारनपुर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पुलिस और जिला प्रशासन की इजाजत न मिलने के बावजूद यूपी के हिंसा प्रभावित जिले सहारनपुर पहुंचे। प्रवेश के बाद पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले को शब्बीरपुर गाँव जाने से रोका। प्रशासन के रोकने पर राहुल हिंसाग्रस्त इलाके में नहीं गए और उन्होंने सरसावा गांव में पंचायत कर पीड़ितों से मुलाकात की। राहुल करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर सरसावा गांव तक पहुंचे। उन्होंने वहां प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर पहुंचे पुलिस अधिकारी, दोनों गुटों से बातचीत कर की सुलह की कोशिश

राहुल शनिवार सुबह सड़क मार्ग से हरियाणा होते हुए सहारनपुर के लिए निकले थे। उनके साथ गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर और पीएल पुनिया जैसे नेता भी थे। रवाना होने से पहले राहुल ने 10 जनपथ जाकर सोनिया गांधी से मुलाकात की। राहुल के आने की खबर पाकर कांग्रेस के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। बता दें कि स्थानीय प्रशासन ने साफ कहा था कि हिंसा प्रभावित इलाके में किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अनुमति के बिना वहां जाने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि प्रभावित इलाकों में नेताओं के जाने से हालात फिर बिगड़ सकते हैं।










संबंधित समाचार