Coronavirus Lockdown in UP: यूपी में लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस हुई सख्त, दर्ज की एफआईआर

डीएन ब्यूरो

कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। इसके बावजूद कई लोग ऐसे भी हैं जो लॉकडाउन को दर किनार करके बाहर निकल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के जुर्म में हजारों लोगों का चालान कटा है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

यूपी में लॉकडाउन
यूपी में लॉकडाउन


लखनऊः कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए किए गए लॉकडाउन के दौरान कई ऐसे लोग भी हैं जो बिना किसी परवाह या डर के लॉकडाउन का उल्लंघन कर रह हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना से बचाव में लापरवाही DM गौतमबुद्धनगर को पड़ी महंगी 

इस दौरान उत्तर प्रदेश में अब तक लॉकडाउन के उल्लंघन में धारा 188 के तहत 17140 लोगों के खिलाफ 5516 FIR दर्ज की गई। इसके अलावा पुलिस ने 58 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है। इसके साथ ही पुलिस ने अब तक 1.31 लाख वाहन सीज भी किए हैं।  

 लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर पुलिस ने दी सजा

यह भी पढ़ें: घर लौट रहे नागरिकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, धरने पर बैठे लोग 

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के कारम भारत में भी मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया गया है। जिस दौरान लोगों से अपने ही घरों में रहने की अपील की गई है। इसके बावजूद जो लोग बाहर जा रहे थें, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है।










संबंधित समाचार