Lockdown in Lucknow: लखनऊ मेयर ने लखनऊ नगर निगम पर लगाये गंभीर आरोप

डीएन ब्यूरो

एक ओर देश भर में कोरोना को लेकर लॉकडाउन का ऐलान किया गया है और सरकार की अपील पर जनता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रही है। इन सबके बीच लखनऊ नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। अहम बात ये है की ये आरोप लखनऊ नगर निगम पर खुद यहां की मेयर संयुक्त भाटिया ने लगाया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..



लखनऊः कोरोना संकट के समय तमाम स्वयंसेवी संगठन समेत केन्द्र और राज्य सरकारें जनता को तरह-तरह की सहूलियतें देने में जुटी हैं। वहीं इन सबके बीच लखनऊ नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार का बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। वैसे तो लखनऊ नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। मगर इस बार मामला थोड़ा गंभीर किस्म का है।

लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ नगर निगम द्वारा 50 ml की 10 हजार  सेनेटाइजर शीशियों की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।दरअसल मेयर द्वारा लखनऊ नगर आयुक्त डाक्टर इन्द्रमणि त्रिपाठी को एक पत्र लिखकर ये आरोप गया है की 2 रूपये प्रति शीशी मिलने वाले सेनेटाइजर की शीशी को 10 रूपये प्रति खाली शीशी खरीदा गया है।

इस मामले मे दोषियों पर 24 घंटे मे कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई है। कोरोना महामारी के बीच नगर निगम पर लगे इस आरोप ने एक बड़ा सवाल उठा दिया है।










संबंधित समाचार