National: लॉकडाउन- 4 को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बात..

डीएन ब्यूरो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने लॉकडाउन-4 को लेकर बड़ी बात कही है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी
देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी


नई दिल्लीः कोरोना वायरस के दौर में पीएम मोदी ने पांचवीं बार देश को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होनें कहा की लॉकडाउन-4 नए नियमों के साथ शुरू किया जाएगा। जिसकी जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी इसकी जानकारी। 18 मई से लागू किया जाएगा लॉकडाउन-4।

पीएम मोदी ने कहा कि इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपए का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा। 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा।

साथ ही उन्होनें कहा कि कोरोना संक्रमण से मुकाबला करते हुए दुनिया को अब चार महीने से ज्यादा हो रहे हैं, एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया है। विश्व भर में करोड़ों जिंदगियां संकट का सामना कर रही हैं। 

सारी दुनिया, जिंदगी बचाने की जंग में जुटी है। लेकिन थकना, हारना, टूटना-बिखरना, मानव को मंजूर नहीं है। सतर्क रहते हुए, ऐसी जंग के सभी नियमों का पालन करते हुए, अब हमें बचना भी है और आगे भी बढ़ना है।

विश्व की आज की स्थिति हमें सिखाती है कि इसका मार्ग एक ही है- "आत्मनिर्भर भारत" । आज हमारे पास साधन हैं, हमारे पास सामर्थ्य है, हमारे पास दुनिया का सबसे बेहतरीन टैलेंट है, हम सबसे अच्छे प्रोडक्ट बनाएंगे, अपनी गुणवत्ता और बेहतर करेंगे, सप्लाई चेन को और आधुनिक बनाएंगे, ये हम कर सकते हैं और हम जरूर करेंगे।










संबंधित समाचार