कैंसर से पीड़ित पूर्व भाजपा विधायक ने की आत्महत्या

डीएन संवाददाता

पीलीभीत के बरखेड़ा से 2007 में भारतीय जनता पार्टी से विधायक रहे सुखलाल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पूर्व भाजपा विधायक सुखलाल ( फाइल फोटो)
पूर्व भाजपा विधायक सुखलाल ( फाइल फोटो)


पीलीभीत: बड़खेड़ा से भाजपा के पूर्व विधायक सुखलाल ने रविवार सुबह निजी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। उनकी आत्महत्या के समाचार से सनसनी फैल गई। भाजपा के पूर्व विधायक सुखलाल लगभग 62 वर्ष के थे। वे लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे। जिसके चलते वे काफी समय से तनाव में थे। वे सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की वसुन्धरा कालोनी में रह रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले में अवैध लकड़ी के धंधे का भंडाफोड़, आरोप भाजपा विधायक के भाई पर

अपने रिवाल्वर से मार ली गोली
परिजनों ने बताया कि सुखलाल रविवार को सुबह रोजाना की तरह लगभग छह बजे अखबार पढ़ रहे थे। अचानक वे शून्य में देखने लगे। जब पत्नी ने पूछा तो वे सामान्य होते हुए वोले चाय ले आओ, और बेटी से दूसरा अखबार लाने को कहा। दोनों के हटते ही उन्होंने अपने रिवाल्वर से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सुखलाल वर्ष 2007 से 2012 तक बरखेड़ा विधानसभा सीट से भजपा से विधायक रहे थे। ये सीट उन्हें विरासत में मिली थी। उनके पिता किशनलाल जनसंघ के जमाने से ही इसी सुरक्षित सीट पर 7 बार विधायक रहे। जिसके कारण यह जिले का सबसे लम्बे समय तक जनप्रतिनिधि रहने वाला घराना रहा।

यह भी पढ़ें: सात जिलों के छात्र-छात्राओं के लिए जानलेवा साबित हुआ यूपी बोर्ड का रिजल्ट

बैंक में थे मैनेजर
सुखलाल पूर्व में इलाहाबाद बैंक के मैनेजर रहे थे। पिता किशनलाल की मृत्यु के बाद बैंक से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर वे राजनीति में उतरे और पहली ही बार में विधानसभा पहुंचे थे। उनकी मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। राजनीतिक गलियारों से ये भी सूचना थी कि पिछले लंबे अरसे से सुखलाल राजनीति जमीन खोज रहे थे पर उन्हें अच्छा मुकाम मिल नही पा रहा था। इसका मलाल भी उनमें कहीं था। उन्होंने कई राजनीतिक पार्टियों में इस बीच प्रयास भी किये थे। चुनाव के बीच टिकट पाने के लिए भी उन्होंने कई पार्टियों में जोर भी लगाया था।










संबंधित समाचार