हिंदी
नई दिल्ली: पेट्रोल और डिजल के दाम ने आम जतना की कमर तोड़ रखी है, आए दिन पेट्रोल और डिजल की कीमत बढ़ रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम हुआ है, वहीं इस बीच नेशनल मार्केट में ईंधन की कीमत आसमान छू रही है। आज फिर से इंडियन ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 26 प्रतिशत तक घट चुका है। लेकिन इसके बाद भी देश में लगातारा पेट्रोल और डिजल के दाम बढ़ते ही जा रही है। पेट्रोल और डिजल के नाम मंहगाई आग उगल रही है। मालूम हो कि 22 मार्च से लेकर अब तक तेल कंपनियों ने फ्यूल के दाम 7 बार बढ़ा चुकी है।
29 मार्च की सुबह भारतीय तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाते हुए लेटेस्ट अपडेट शेयर किया। जिसके अनुसार दिल्ली में आज से पेट्रोल 80 पैसे और डीजल 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसका मतलब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100.21 रुपये हो गई है। वहीं डीजल के दाम 91.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज से पेट्रोल का रेट 115.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है और डीजल की कीमत 99.25 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। बात दें कि दिल्ली समेत देश के सभी महानगरों में पेट्रोल का दाम अब 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।
Published : 29 March 2022, 12:44 PM IST
Topics : diesel Fuel prices Indian oil company petrol ईंधन डीजल दिल्ली पेट्रोल भारतीय तेल कंपनी मुंबई
No related posts found.