Omicron Case Update: देश में 650 के पास पहुंचे ओमिक्रॉन के मामले, महाराष्ट्र रहा नंबर 1

डीएन ब्यूरो

भारत में Omicron के नए मामले तेजी बढ़ते ही जा रहे है, आज पूरे देश में Omicron के कुल मामलों की संख्या अब बढ़ कर 650 के पार पहुंच गई है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज पर

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: कोरोना का नया वेरिएंट Omicron तेजी से भारत में अपने पैर पसार रहा है। ये नया वेरिएंट अब देश के 21 राज्यों तक पहुंच गया है। वहीं इसी साथ देश में Omicron के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 653 हो गई है। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की नई रिपोर्ट जारी हुए बताए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में Omicron के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से सामने आए है। महाराष्ट्र में Omicron के कुल केस की संख्या 167 हो गई, वहीं राजधानी दिल्ली से Omicron के कुल 165 मामले सामने आए हैं। देश में पाए गए 653 Omicron केस में अब तक 186 मरीज ठीक हुए हैं। 

Omicron के लगातार बढ़ते हुए मामलों के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य में Omicron के कहर पर रोक लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानि GRAP को लागू कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके तहत राज्य में कई तरह की पाबंदियां लागू गई है। 










संबंधित समाचार