Omicron Case Update: नए वेरिएंट के चपेट आए 21 राज्य, देश में 780 के पार पहुंचा आंकड़ा

डीएन ब्यूरो

Omicron अब भारत में बड़ी ही तेजी के साथ फैल रहा है, Omicron अब देश के 21 राज्यों तक पहुंच गया है। वहीं देश में कुल मामलों की संख्या 780 से पार हो गई है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: भारत में Omicron का कहर वक्त के साथ बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि कोरोना का वेरिएंट Omicron देश के 21 राज्यों तक पहुंच गया है। वहीं पूरे देश में Omicron कुल मामलों की गितनी 781 हो गई है। अब तक देश में Omicron के सबसे ज्यादा मामले राजधानी दिल्ली से सामने आए है। 

एक अकेले दिल्ली से ही Omicron के कुल 238 मामले सामने आए है। इसी के साथ Omicron के मामले में दिल्ली टॉप पर है। वहीं महाराष्ट्र से Omicron के 167 मामले पाए गए है। Omicron के बढ़ते केस से टेंशन में आई दिल्ली सरकार ने बुधवार से राज्य में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि येलो अलर्ट के तहत दिल्ली में कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। 

बता दें कि आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक होगी। DDMA इस की बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, LG अनिल बैजल, कुछ  सीनियर अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल होंगे।   
 










संबंधित समाचार