UP: देवरिया पहुंचे गोरखपुर के NCC ग्रुप कमांडर, गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया स्वागत

डीएन ब्यूरो

आज गोरखपुर के ब्रिगेडियर जे एस राजपुरोहित देवरिया के 52 NCC बटालियन के एक दिवसीय निरीक्षण के लिए पहुंचे हैं। जहां उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित करके किया गया है। ब्रिगेडियर पुरोहित का बटालियन में सी ओ कर्नल के जे सिंह और स्टाफ ने शानदार स्वागत किया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..



देवरिया: शुक्रवार को ग्रुप हेडक्‍वार्टर गोरखपुर के कमांडर  52 बटालियन NCC देवरिया में एक दिन के निरीक्षण के लिए ब्रिगेडियर जे एस राजपुरोहित पहुंचे हैं। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। NCC कैडेटों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया है। 

यह भी पढ़ें: यूपी में हुआ बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा LPG टैंकर, मची हड़कंप

ब्रिगेडियर पुरोहित का बटालियन में सी ओ कर्नल के जे सिंह और  स्टाफ द्वारा स्वागत किया। बड़ी संख्या में उपस्थित NCC Cadet, और बाकि लोगों को संबोधित किया। जिस दौरान उन्होनें कहा कि हम समाज के अन्य लोगों के साथ कैसे NCC कैडेट सामन्जस्य स्थापित कर रचनात्मक कार्यो को अंजाम दे। इस विषय को महत्व देते हुए हम बातचीत करेंगे।

यह भी पढ़ें: कुशीनगर के खड्डा में सिलेंडर फटने से लगी आग, पांच दुकानें जलकर हुई खाक, मचा हाहाकार

ब्रिगेडियत पुरोहित बोलते हुए

उन्होनें 200 छत्रों,NCC अफसरों, प्रधानाचार्यो को सम्बोधित करते हुए कहा। हमारे पुरातन समाज की व्यव्स्था बहुत ही व्यव्स्थित है, हमारा उद्देश्य समाज और देश हित का है। हमें आने वाली पीढ़ी को तैयार करने के लिए प्रयास करना होगा।










संबंधित समाचार