National Sports Award: चार दिग्गज खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न, 34 को खेल पुरस्कार. देखिए पूरी सूची
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में खेल पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने 34 खेल पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे।
34 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
खेल रत्न के अलावा 34 खिलाड़ियों को 2024 में खेलों में उत्कृट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया जिसमें से एथलीट सुचा सिंह और पैरा तैराक मुरलीकांत राजाराम पेटकर को अर्जुन अवॉर्ड लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बेहतर कोचिंग देने के लिए पांच लोगों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला, जिसमें बैडमिंटन कोच एस मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अरमांडो एगनेलो कोलाको को लाइफटाइम वर्ग में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें |
Budget Session 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया विकसित भारत का संदेश, महाकुंभ हादसे पर जताया दुख
बता दें कि खेल मंत्रालय द्वारा जनवरी के शुरुआती सप्ताह में खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की गई थी और राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू ने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। मनु और गुकेश के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपियन प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया।
देखिए खेल पुरस्कार पाने वालों की सूची
नाम खेल
अर्जुन पुरस्कार
ज्योति याराजी एथलेटिक्स
अन्नु रानी एथलेटिक्स
नीतू मुक्केबाजी
स्वीटी मुक्केबाजी
वंतिका अग्रवाल शतरंज
सलिमा टेटे हॉकी
अभिषेक हॉकी
संजय हॉकी
जर्मनप्रीत सिंह हॉकी
सुखजीत सिंह हॉकी
राकेश कुमार पैरा-तीरंदाजी
प्रीति पाल पैरा-एथलेटिक्स
सचिन सरजेराव खिलारी पैरा एथलेटिक्स
धर्मबीर पैरा एथलेटिक्स
प्रणव सूर्मा पैरा एथलेटिक्स
एच होकातो सेमा पैरा एथलेटिक्स
सिमरन पैरा एथलेटिक्स
नवदीप पैरा एथलेटिक्स
थुलासिमाती मुरुगेसन पैरा बैडमिंटन
नित्या श्री सुमाथी सिवान पैरा बैडमिंटन
मनीषा रामदास पैरा बैडमिंटन
कपिल परमार पैरा जूडो
मोना अग्रवाल पैरा निशानेबाजी
रुबीना फ्रांसिस पैरा निशानेबाजी
स्वप्निल सुरेश कुसाले निशानेबाजी
सरबजोत सिंह निशानेबाजी
अभय सिंह स्क्वाश
साजन प्रकाश तैराकी
अमन सहवारत कुश्ती
अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम)
सुचा सिंह एथलेटिक्स
मुरलीकांत राजाराम पेटकर पैरा तैराक
यह भी पढ़ें |
Governor Appointment: मणिपुर समेत 5 राज्यों के राज्यपाल बदले, देखिए पूरी लिस्ट
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं: