महाराष्ट्र की सत्ता में बदलाव की सुगबुगाहट, राजनीतिक हलचल तेज, जानिये ताजा अपडेट

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज होती दिख रही है। अब पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की एक अहम प्रतिक्रिया सामने आयी है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)


मुंबई: महाराष्ट्र की सत्ता में बदलाव की सुगबुगाहट के बीच वहां एक बार फिर राजनीतिक हलचलें तेज होने लगी है। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल के दावे के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की एक प्रतिक्रिया भी सामने आयी है, जिससे इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या महाराष्ट्र की सत्ता में कोई बदलाव होने वाला है?  

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने दावा किया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जल्द बन सकती है। पाटिल के इस अहम दावे के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की एक बेहद प्रतिक्रिया सामने आई है।

महारांष्ट्र में बीजेपी के सरकार बनने के दावे से संबंधित एक सवाल के जबाव में सोमवार को देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जब राज्य में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की सरकार गिर जाएगी, उसके बाद सही समय पर शपथ ग्रहण समारोह होगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि इस बार सुबह के वक्त शपथ नहीं ली जाएगी, लेकिन ऐसे वाकयों को याद नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि इस बार शपथ ग्रहण समारोह सही समय पर होगा, सुबह के वक्त नहीं होगा। देवेंद्र फडणवीस की इश प्रतिक्रिया को लेकर कई तरह की राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही है और इसे सत्ता परिवर्तन का एक छोटा किंतु अहम संकेत माना जा रहा है।
 










संबंधित समाचार