यूपी: जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग.. 2 महिलाओं की मौत, चार घायल

डीएन ब्यूरो

मुरादाबाद के जनपद के एक गांव में गुरुवार रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढें पूरी खबर..

अस्पताल में घायल भर्ती महिला
अस्पताल में घायल भर्ती महिला


मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के मूढापाण्डेय क्षेत्र में विवाह समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में दो महिलाओं की गोली लगने से मृत्यु हो गई जबकि अन्य चार घायल हो गई।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार.. घायल 

पुलिस दवारा दी गई जानकारी के अनुसार मूढापाण्डेय इलाके में मुकुटपुर निवासी जसबीर के के बेटे बबलू की पुत्री की शादी थी। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे विवाह समारोह में अज्ञात लोगों ने 12 बोर के तमंचे से हर्ष फायरिंग की। इस दौरान शादी में आई छह महिला रुशम, कुसुम, राजरानी,राजकुमारी,शिवरानी और सोनम घायल हो गई।

यह भी पढ़ें: OMG: बीमारी से बचने के लिये केरोसिन के तेल से की मालिश, जलकर मौत

गंभीर रुप से घायल रुशम और कुसुम को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हाे गई। चार माहिलाओं का उपचार किया जा रहा है।
 










संबंधित समाचार