उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार.. घायल

डीएन ब्यूरो

कटघर थाना क्षेत्र की पुलिस ने गश्ती के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो किसा बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट में पढें..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद घायल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है कि वो किस घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

यह भी पढ़ें: OMG: बीमारी से बचने के लिये केरोसिन के तेल से की मालिश, जलकर मौत 

सांकेतिक तस्वीर

यह भी पढ़ें: अमरोहा में प्राइवेट बस पलटने से तीन सवारियों की मौत, 50 जख्मी

मिली जानकारी के अनुसार कटघर थाना क्षेत्र की पुलिस मंगलवार रात गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान रामगंगा पुल से कटघर स्टेशन जाने वाले रास्ते पर कुछ व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खडे थे। पुलिस पार्टी द्वारा टोके जाने पर उन्होंने फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस पार्टी द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गये। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
 










संबंधित समाचार