मनोज तिवारी ने मतभेद की अफवाहों को किया खारिज, कहा कुछ लोग नही चाहते भाजपा हो मजबूत

डीएन संवाददाता

दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिसंबर में पार्टी प्रमुख के पद पर नियुक्त होने से लेकर अब तक वे लोग 'मतभेद' की 'अफवाहें' फैला रहे हैं जो दिल्ली भाजपा को कमजोर करना चाहते हैं।

दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी
दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी


नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश केअध्यक्ष मनोज तिवारी ने कोर समिति के गठन के साथ पार्टी में आंतरिक मतभेद की ‘‘अफवाहों’’ को सिरे से खारिज किया है।

पूर्वांचल की पृष्ठभूमि से आने वाले दिल्ली के पहले भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि गत वर्ष दिसंबर में पार्टी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त होने से लेकर अब तक वे लोग ‘‘मतभेद’’ की ‘‘अफवाहें’’ फैला रहे हैं जो दिल्ली भाजपा को कमजोर करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग दिल्ली में भाजपा को मजबूत नहीं देखना चाहते। ये लोग नहीं चाहते कि पार्टी अपने कार्यालय से बाहर आये और झुग्गियों और गांवों में रहने वाले लोगों से मिले।
ऐसे लोग निराशा में पार्टी में मतभेद की अफवाहें फैला रहे हैं।’’










संबंधित समाचार