महराजगंज: रात को घर में घुसकर लड़की से रेप का प्रयास, युवती ने इस तरह बचायी आबरु, आरोपी युवक को भेजा जेल

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जनपद में एक युवक ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर एक घर में घुसकर लड़की से रेप का प्रयास किया। इस दौरान लड़की से मारपीट भी की गई। हालांकि किसी तरह लड़की अपनी आबरु बचाने में सफल रही। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

कोल्हुई पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
कोल्हुई पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार


कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की आधी रात गांव के ही युवक द्वारा घर में घुसकर लड़की के साथ रेप की कोशिश और इस दौरान आरोपी द्वारा लड़की से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक बीती रात एक लड़की रात के अंधेरे में लड़की के घर में घुसा और रेप की नीयत से उससे छेड़खानी करने लगा। जोर जबरदस्ती करते हुए आरोपी ने लड़की से मारपीट भी की। लड़की ने अपनी आबरु बचाने के लिये जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। लड़की का शोर सुनकर उसके घर के लोग जग गए और आरोपित युवक को भी पहचान लिया गया।

लड़की के बाबा ने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कर्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में आरोपित युवक अफजल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 376,511, 504 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

इस संबंध एसओ यसवंत चौधरी ने बताया कि आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। 










संबंधित समाचार