महराजगंज: स्कूल जा रही छात्रा से छेड़खानी, आरोपी युवक की जमकर धुनाई, पुलिस को सौंपा, मुकदमा दर्ज

डीएन संवाददाता

कोल्हुई थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही एक छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी की जमकर पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी खबर

छोड़खानी के आरोपी को किया गया पुलिस के हवाले
छोड़खानी के आरोपी को किया गया पुलिस के हवाले


कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक गांव में स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जाता है कि आरोपी युवक लड़की को कई दिनों से परेशान कर रहा था। गुरूवार को आरोपी युवक को सबक सिखा दिया गया। युवक की पीड़िता के परिजनों व अन्य लोगों ने जमकर धुनाई कर डाली।  

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक स्कूल आते-जाते समय कई दिनों से आरोपी युवक लड़की के साथ छींटाकसी कर रहा था। लड़की द्वारा बार बार मना और विरोध करने के बाद भी युवक अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था। लड़की ने सारी घटना अपने परिजनों से बता दी।

गुरुवार सुबह लड़की के परिजन युवक के घर पहुंच गए और  उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौप दिया गया। 

एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि छेड़खानी के आरोपित युवक को पकड़ कर थाने लाया गया है। मामले में विधिक कारवाई की जा रही है।










संबंधित समाचार