महराजगंज: कोल्हुई में भारी मात्रा में गांजे के साथ पकड़े गए दो युवक, जांच में जुटी पुलिस

डीएन ब्यूरो

कोल्हुई थामा क्षेत्र में बाइक सवार दो लोगों के पास से गांजा बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुदलापुर के पास से बाइक सवार के पास से 3.750 ग्राम  गांजा बरामद किया गया है।ये कारवाई पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई है।

शनिवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर रुदलापुर के पास से बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा गया है। जिनके पास से गांजा बरामद हुआ है। हिरासत में लिए गए युवकों के नाम रिपुंजय और अजीत है। दोनो लोग पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर के निवासी हैं। पुलिस मामले में और छानबीन करने में जुटी हुई है।

डाइनामाइट न्यूज़ के विश्वशनीय सूत्रों ने बताया की युवाओं को गांजा बेचा जाता है। इस समय कोल्हुई क्षेत्र में नए उम्र के स्कूली लड़के सबसे ज्यादा इसके शिकार हो रहे हैं।










संबंधित समाचार