महराजगंज: बकरी चराने गयी किशोरी की नहर में डूबने से दर्दनाक मौत, लाचार बच्चे न कर सके मदद

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जनपद में कोल्हुई थाना क्षेत्र के बकैनिहा हरैया में बकरी चराने गयी किशोरी की नहर में डूबने से मौत हो गयी है। किशोरी के साथ कुछ बच्चे भी मौजूद थे लेकिन चाहते हुए भी वे मदद न कर सके। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

कोल्हुई थाना (फाइल फोटो)
कोल्हुई थाना (फाइल फोटो)


कोल्हुई (महराजगंज):  कोल्हुई थाना क्षेत्र के बकैनिहा हरैया में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बकरी चराने गई 14 साल की एक किशोरी की नहर में डूबने के कारण मौत हो गई है। किशोरी की मौत से गांव-घर में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार मल्लू राजभर की 14 वर्षीय पुत्री पूजा बकरी चराने के लिए गांव के बगल नहर के तरफ गयी थी। नहर के बंधे पर संतुलन खोने की वजह से वह गहरे पानी मे चली गयी। उसके  साथ वहां कुछ छोटे बच्चे भी थे लेकिन वे उसकी मदद नही कर सके।

पूजा के नहर में डूबने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे पानी से बाहर निकाला।  इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त पूजा की रास्ते मे उसकी मौत हो गयी। 
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कोल्हुई पुलिस पहुँच गयी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी में जुट गई। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। गांव में मातम का माहौल है।










संबंधित समाचार