महराजगंज: दोस्तों संग नहाने गये नाबालिग की राप्ती नदी में डूबकर दर्दनाक मौत, घर पर मचा कोहराम

डीएन ब्यूरो

बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दोस्तों संग नहाने गये 15 साल के किशोर की राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। किशोर के घर पर कोहराम मचा हुआ है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपो



धानी (महराजगंज): बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोईलाडांड से एक दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां दोस्तों संग नहाने गये एक किशोर की राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। किशोर का शव खोजबीन करके कई देर बाद बरामद किया गया। किशोर की मौत से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा कोईलाडांड रवि चौरसिया (15 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ राप्ती नदी में नहाने के लिए गया था। परिजनों के अनुसार रवि हमेशा गांव के लोगों के साथ नदी नहाने जाता था। शनिवार तकरीबन 9 बजे सुबह रवि गांव के कुछ लोगों के साथ नदी में नहाने के लिए गया। नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया जबकि उसके साथ में नहा रहे युवक किनारे ही नहा रहे थे।

घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा

देखते-देखते रवि गहरे पानी में चला गया। रवि के आवाज देने पर उसके साथ नहा रहे लोग उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हुए। दोस्तों ने लोगों को घटना की जानकारी दी।  

घटना की जानकारी होते हुए परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रवि की तलाश में जुट गए। कुछ घंटे की तलाश के बाद रवि को अचेत अवस्था में बरामद किया गया। आनन-फानन में उसे धानी सीएससी लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा रवि को मृत घोषित कर दिया गया। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर मौजूद तहसीलदार फरेंदा वाचस्पति सिंह, सी.ओ फरेंदा कोमल प्रसाद मिश्र थानाध्यक्ष बृजमनगंज फोर्स के साथ घटना स्थल पर मौजूद रहे। हादसे के बाद से रवि के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो है। घर पर कोहराम मचा हुआ है।










संबंधित समाचार