करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे तस्कर, सरकारी विभाग अभी तक अंजान

डीएन ब्यूरो

महराजगंज में इन दिनों नेपाल के बॉर्डर से जोरों से तस्करी की जा रही है। जिसे रोकने में कोल्हुई पुलिस नाकाम साबित होती नजर आ रही है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

कोल्हुई थाना
कोल्हुई थाना


महराजगंजः जिले का कोल्हुई थाना नेपाल बॉर्डर के करीब होने से कारण तस्करों के लिए काफी फायदेमंद हो गया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार बॉर्डर से कुछ ही दूरी पर तस्करों ने अपना गोदाम बना रखा है। बभनी, परसौना, बुड़वा घाट, सोन पिपरी घाट, हड़बड़हवा घाट पर जिसमें बाइक  से तस्कर कनाडियन मटर नेपाल से लेकर गोदाम में इकट्ठा करते हैं। जिन्हें रातों रात आस पास के शहर में सप्लाई किया जा रहा है। 

कोल्हुई थाना नेपाल बॉर्डर के काफी नजदीक होने के कारण यह एरिया काफी संवेदनशील एरिया है। इस जगह पर तस्करों ने अपना अड्डा बनाया हुआ है। जहां से कनाडियन मटर, छुहारा, आदि अवैध सामानों को उस पार से इस पार करके सरकारी राजस्व को हर महीने करोड़ों का चूना लगा रहे हैं। नेपाल से भारी मात्रा में अवैध कनाडियन मटर ,छुहारा आदि सामानों को लाकर आसपास के एरिया में डंपिंग किया जाता है। जिस बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को इस बारे में भनक तक नहीं लग पा रही है।










संबंधित समाचार