महराजगंज में बड़ी डिजिटल धोखाधड़ी: खुद को डॉक्टर बताकर मोबाइल एप से पार किए हजारों रुपए, जानिए कैसे हुई प्रसूता से साइबर ठगी

डीएन ब्यूरो

जनपद के कोल्हुई से साइबर क्राइम का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक प्रसूता जालसाज के साइबर ठगी का शिकार हो गई है। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर।

कोल्हुई थाना क्षेत्र का मामला
कोल्हुई थाना क्षेत्र का मामला


कोल्हुई (महराजगंज): आज डिजिटल जमाने में हर काम बेहद आसान हो गया है। लेकिन इस डिजिटल दुनिया के जितने फायदे है, उतना ही इसका नुकसान भी है। जितना आसान इससे काम हो गया है उनका ही आसान इसके जरिए क्राइम करना भी हो गया है। साइबर क्राइम से जुड़ा ऐसा एक मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ से सामने आया है। क्षेत्र के शिकारगढ़ की रहने वाली एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई है।

यहां पर एक जालसाज ने खुद को डॉक्टर बताकर महिला के मोबाइल पर एक एप डाउनलोड करवाया। जिसके कुछ ही देर बाद महिला के खाते से 35 हजार रुपए गायब हो गए। महिला को इस ठगी की जानकारी तब हुई, जब मैसेज देखकर दिल्ली से उसके पति ने फोन किया।

थाने में दी गई तहरीर

फोन करने वाले ने आशा से उस महिला से बात कराने को कहा। लेकिन वो महिला इस समय अपने पति के साथ दिल्ली में रह रही है। इसके बाद आशा ने फोन के जरिए से प्रसूता की उस शख्स बात कराई।

मोबाइल पर बात करते समय फोन करने वाले शख्स ने प्रसूता को फोन में एक एप लोड करने को कहा और बोला कि इस एप के जरिए महिला के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा। महिला उसके झांसे में आ गई और फोन में वो एप को डाउनलोड कर लिया। जिसके कुछ देर बाद महिला के पति का दिल्ली से आशा के पास फोन आया और उसने बताया कि उसके खाते में से 35 हजार रुपये निकल गए है। 

इसकी जानकारी होते ही लोग समझ गए कि प्रसूता महिला के साथ ठगी हो गई है। घटना के बाद आशा रीता गुप्ता ने पुलिस व साइबर क्राइम में इसकी शिकायत दर्ज करवाई और  कार्रवाई की मांग की है।










संबंधित समाचार