महराजगंज: ग्राम प्रधान ने बताया अपनी जान को खतरा, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार, जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जिले के एक ग्राम प्रधान ने अपने ऊपर जान के खतरे की आशंका जताई है। इसी डर के चलते उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



धानी बाजार (महराजगंज): जनपद के विकास खण्ड धानी बैसार के प्रधान सुखदेव के सहयोगी अजय यादव के साथ हुई मारपीट के मामले में  ग्राम प्रधान को भी अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद ग्राम प्रधान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी है। भयभीत ग्राम प्रधान में पुलिस से सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। 

ग्राम प्रधान सुखदेव ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक व मुख्यमंत्री पोर्टल पर तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है। ग्राम प्रधान ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके सहयोगी अजय यादव दिनांक 15 मार्च को दूध लेकर धानी बाजार के तरफ जा रहा था, तभी सुनसान रास्ते पर दो मोटरसाइकिल पर सवार 5  अज्ञात लोगों ने उसे रोककर लाठी डंडों से उसे खूब मारा, जिसमें वो गम्भीर रूप से घायल हो गया।  

ग्राम प्रधान के मुताबिक ज्ञात लोगों ने जाते-जाते धमकी दी कि जाकर सुखदेव प्रधान से कह देना कि जल्द ही उसकी हत्या भी कर दी जाएगी। ग्राम प्रधान सुखदेव ने बताया कि आशंका है कि वह लोग किसी प्रकार की घटना को अंजाम दे सकते हैं। 

सुखदेव ने कहा कि मुझे और मेरे पूरे परिवार पर जान का खतरा बना हुआ है। जल्द ही अगर शासन द्वारा सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गया तो कोई भी दुर्घटना घट सकती है।










संबंधित समाचार