महराजगंज: नदी किनारे बसा गांव वर्षों से हर बार झेल रहा बाढ़ की मार, अब पलायन को मजबूर हुए लोगों ने सुनाया अपना दर्द, देखिये VIDEO

डीएन ब्यूरो

जिले के बृजमनगंज ग्राम पंचायत जिगिनिहां में नदी तट स्थित इस गांव को हर साल बाढ़ की मार झेलनी पड़ रही है। बाढ़ की वजह से गांव की सड़क गड्ढे में में बदलती जा रही है। लेकिन इतनी परेशानी के बाद भी जिम्मादारों ने अपनी आंखें बंद कर रखी है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



बृजमनगंज (महराजगंज): बृजमनगंज के ग्राम पंचायत जिगिनिहां में नदी के तट पर राम मूर्ति डीह नाम का एक छोटा सा गांव बसा हुआ है। इस गांव की आबादी लगभग डेढ़ सौ के आसपास है। नदी से लगा हुआ यह गांव हर साल बाढ़ की मार झेलता है। यहां के लोग हर साल बाढ़ आने पर गांव से निकल नहीं पाते है। वहीं बाढ़ के के कारण कई दिनों तक गांव के चारों ओर का क्षेत्र जलमग्न हो जाता है। बाढ़ के पानी से गांव के चारों तरफ के संपर्क साधन भी कट जाते है।  

हर बरसात में इस गांव के अंदर बड़ा ही तीव्र कटान होता है। जिसके चलते मुख्य रास्ते पर काफी गहरी खाई बन गई है और इस रास्ते पर गांव में किसी बड़े साधन के आने जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं हैं। वहीं पिछले दो-तीन सालों से यह समस्या और ज्यादा विकराल रूप लेती जा रही है।

इस परेशानी को लेकर गांव वासियों और प्रधान प्रतिनिधियों ने कई बार  क्षेत्रीय विधायक और जिले के उच्च अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन मामला जस-का-तस पड़ा हुआ है। 

इस मामले को लेकर डायनामाइट न्यूज से बात करते हुए गांव के लोगों ने अपना दर्द बयां किया। ग्रामीणों ने कहा कि बार बार जिम्मेदारो से गुहार लगाते हुए हम लोग थक चुके हैं। अगर समय रहते शासन प्रशासन द्वारा इस मामले का संज्ञान नही लिया गया तो आने वाले बरसात में बाढ़ के कटान से  सारा गांव बह जायेगा और हम लोग बर्बाद हो कर पलायन को मजबूर हो जायेंगे।










संबंधित समाचार