महराजगंज: जिला मुख्यालय पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का सरकार के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ज़ोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गयी। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



महराजगंज: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर महराजगंज जिला मुख्यालय पर सपाइयों ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल, पूर्व ज़िला अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व ज़िला महासचिव आमिर खान सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे। 

सपाइयों ने जिला मुख्यालय के अलावा जनपद की चारों तहसीलों महराजगंज, नौतनवा, निचलौल और फरेंदा में जसमकर प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर सपाइयों और पुलिस के बीच तीखी झड़प और नोकझोंक भी देखने को मिली। फरेंदा में तो पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी की गयी। प्रदर्शनकारियों के तेवरों के साथ पुलिस का रूख भी कई बार बेहद उग्र नजर आया लेकिन सपा कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए। प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी करते रहे, जिनको काबू करने के लिये पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

फरेन्दा तहसील में प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसायी। सैयद अरशद के नेतृत्व में राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में खूब झड़प हुई और  पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आज़म खान के साथ हुई नाइंसाफी के खिलाफ सापइयों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 

सपाइयों का कहना है कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उनका प्रदर्शन आगे भी तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार देश और राज्य की जनता, युवाओं, किसानों और बेरोजगारों के हितों में काम नहीं करती। 










संबंधित समाचार