महराजगंज: देखिये VIDEO.. प्रदर्शनकारी सपाइयों और पुलिस के बीच जोर आजमाइश, जमकर धक्का-मुक्की

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के साथ खूब धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..



महराजगंज: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा छात्र सभा एवं युवजन प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, मंहगी शिक्षा, निजीकरण, भ्रष्टाचार, आरक्षण समेत कई मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। पुलिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को धक्का-मुक्की के साथ धकेलते हुए कलेक्ट्रेट गेट से बाहर कर दिया। जिसके बाद कार्यकर्ता गेट पर ही धरने पर बैठ गए। नारेबाजी करते हुए शासन को ज्ञापन सौंपा। 

सपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के निर्देश पर समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव, समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव, युवा नेता अशोक यादव, अमरजीत साहनी, आशुतोष शुक्ला समेत दर्जनों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। 

सपा कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करता देख पुलिस कर्मी दौड़ते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर आ गए। तब तक सपाई अंदर दाखिल हो गए थे। पुलिसकर्मी धकेलते हुए उन्हें बाहर ले गए। जिसके बाद कार्यकर्ता गेट पर ही धरने पर बैठ गए। 

सपा नेताओं ने कहा कि जिले में किसान यूरिया के बिना बेहाल हैं। कालाबाजारी चरम सीमा पर है। बॉर्डर पर तस्करी हो रही है। बेरोजगारी पिछले 40 वर्षों से चरम पर है। सरकार बेरोजगारी का मजाक उड़ाते हुए युवाओं के जख्मों पर नमक छिड़क रही है। 

इस मौके पर अमित यादव, राहुल कन्नौजिया, पुरुषोत्तम यादव, संजय त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, बृजेश गुप्ता, असलम खान, सुजीत यादव, श्रेयांश राय आदि मौजूद रहे। 
 










संबंधित समाचार