प्रयागराज: सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसायी लाठियां, कलेक्ट्रेट में अफरा तफरी, 50 से अधिक गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। इस मौके पर वहां अफरा-तफरी मच गयी। पचास से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..

पुलिस और सपाइयों में झड़प
पुलिस और सपाइयों में झड़प


प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने आज बेरोजगारी, शिक्षा समेत राज्य की तमाम ज्वलंत समस्याओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में जमकर झड़प हुई। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर 50 से ज़्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा भी। 

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग करने से कलेक्ट्रेट के पास मची अफरातफरी मच गई। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद सपा कार्यकर्ताओं को जबरन धरने से उठाया।

प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ताओं ने देश और राज्य में किसानों की समस्याएं, महंगी शिक्षा, बेरोजगारी, निजीकरण, भ्रष्टाचार, रोजगार की कमी, आरक्षण आदि से संबंधिता समस्याओं और यूपी में बीएड प्रवेश परीक्षा में दलित छात्रों के निशुल्क प्रवेश पर रोक को हटाने की मांग को लेकर शासन को एक ज्ञापन भी सौंपा।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने के बाद घंटों धरना दिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धरने से उठाया।

प्रयागराज में प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में जमकर झड़प हुई। पुलिस ने 50 से ज़्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया। खबर लिखे जाने तक कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर अब भी सपा कार्यकर्ता डटे हुए हैं। 










संबंधित समाचार