महराजगंज-फरेंदा सड़क पानी के तेज बहाव से बुरी तरह कटी.. देखिये इस समय तुरंत का हाल..

डीएन संवाददाता

त्रिमुहानी नदी के पास महराजगंज-फरेंदा सड़क का बड़ा हिस्सा बाढ़ के कारण फिर कट गया है, सड़क पर पानी का तेज बहाव हो रहा है। इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद है। पैदल भी लोग नही जा सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता की ग्राउंड जीरो से देखिये यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..



महराजगंज: महराजगंज से फरेंदा जाने वाली रोड चेहरी के पास पूरी तरह से बुरी तरह टूट गयी है। स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ों को काटकर किसी तरह पैदल आने-जाने वालों के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं करायी गयी है।

यह भी पढ़ें: बाढ़ के कारण एक बार फिर बंद हुआ महराजगंज-फरेंदा मार्ग

महाराजगंज से फरेंदा जाने वाली सड़क चेहरी के पास टूटी 

 

जिले में बाढ़ के कारण जनता की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है और लोगों को एक के बाद एक नयें-नयें संकटों का सामना करना पड़ रहा है। चेहरी के पास पूरी के पास महाराजगंज-फरेंदा सड़क का 10 से 15 मीटर का हिस्सा बाढ़ के कारण फिर कट गया जिस कारण इस मार्ग पर फिर आवागमन बाधित हो गया है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में नौसढ़ चौक के बांध से पानी का रिसाव बंद, स्थिति काबू में

पेड़ों को काटकर पैदल आने-जाने वालों के लिए रास्ता बनाते ग्रामीण 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ के ताजा हालात पर डाइनामाइट न्यूज़ की लाइव रिपोर्टिंग

बता दें कि जिले में बीते कई दिनों से बाढ़ का कहर जारी है। महराजगंज और फरेंदा को जोड़ने वाली सड़क कल भी बाढ़ के पानी के तेज बहाव के कारण त्रिमुहानी पुल और आईटीएम के बीच टूट गई थी।

 

यह मार्ग आज फिर बाधित हो गया है। सड़क का 10 से 15 मीटर हिस्सा बाढ़ के कारण फिर कट गया है। लोगों को बाढ़ के कारण कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें। 










संबंधित समाचार