महराजगंज: नौतनवा में जंगल से निकला तेंदुआ, खेत में काम कर आधा दर्जन किसानों पर हमला, इलाके में मचा हड़कंप

डीएन संवाददाता

महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के रामनगर टोला में जंगल से निकले तेंदुए ने खेत में काम कर आधा दर्जन किसानों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

तेंदुए के हमले से आधा दर्जन किसान घायल
तेंदुए के हमले से आधा दर्जन किसान घायल


नौतनवा (महराजगंज): जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के रामनगर टोला मरचहवा गांव में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक जंगल से एक तेंदुआ निकल आया। तेंदुए ने खेत में काम कर रहे 6 किसानों पर हमला कर दिया। किसी तरह से सभी किसानों तेंदुए के चंगुल से अपनी जान बचाई हालांकि सभी किसान तेंदुए के हमले से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।  

डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में SDM दिनेश मिश्र ने बताया कि तेंदुए निकलने की सूचना मिलते ही वे वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। जहां उन्हें तेंदुए के हमले से 6 लोग घायल मिले। इनमे से दो की हालत गंभीर है जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, मौके पर सर्च अभियान जारी है। 










संबंधित समाचार