महराजगंज: तेंदुए ने हमला कर दो युवकों को किया घायल, गुस्साये ग्रामीणों ने ली तेंदुए की जान

डीएन ब्यूरो

महराजगंज में एक तेंदुए ने हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया था। पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में असफल रही। देर शाम गुस्साये ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरा और उसे मार डाला। पूरी खबर..

मृत तेंदुआ
मृत तेंदुआ


महराजगंज: परसामलिक थाना अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर निवासी सुग्रीव को गुरूवार की सुबह हमला कर घायल कर दिया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, वन विभाग समेत समूची सरकारी मशनरी तेंदुए को पकड़ने में असफल रही। तेंदुए ने शाम को एक और ग्रामीण को घायल कर दिया था, जिसके बाद तेंदुए के खिलाफ लोगों का गुस्सा इस कदर बढ़ी की उन्होंने तेंदुए की जान ले ली।

दो लोगों को घायल करने के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने तेंदुआ को खदेड़ा। इसके बाद तंदुआ रोहिन नदी के किनारे बांस की कोठी में दिनभर छिपा रहा और वन विभाग समूचे दिन जाल बिछा कर उसे पकड़ने का प्रयास करता रह गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। 

तेंदुए ने गुरूवार की शाम को दूसरे ग्रामीण पर झपट कर उसे घायल कर दिया। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी डंडा से प्रहार कर उसे मरणासन्न कर दिया था। अंततः तेंदुए ने रोहिन नदी के किनारे शाम होते होते दम तोड़ दिया। तेंदुए के मृत शरीर को राजकीय पशु चिकित्सालय में भेज दिया गया है।










संबंधित समाचार