महराजगंज में सिंचाई मंत्री नहीं कर सके बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण

डीएन संवाददाता

महराजगंज में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और मंत्री स्वाति सिंह ने दौरा किया। इस दौरान बाढ़ग्रस्त क्षेत्र को ठीक कराने को लेकर चर्चा हुई।

प्रेस कांफ्रेंस करते सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और मंत्री स्वाति सिंह
प्रेस कांफ्रेंस करते सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और मंत्री स्वाति सिंह


महराजगंज: सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और मंत्री स्वाति सिंह ने आज जिले में बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों का निरीक्षण का कार्यक्रम था। लेकिन किन्हीं कारणों से निरीक्षण कार्यक्रम नहीं हुआ। जिले में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र को ठीक कराने को लेकर चर्चा हुई। मंत्री धर्मपाल और स्वाति सिंह ने डाक बंगले पर प्रेस कांफ्रेंस की।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में संदिग्ध परिस्थिति में मिला डाक्टर का शव, क्षेत्र में सनसनी

यह भी पढ़ें: महराजगंज में हिन्दू युवा वाहिनी ने फूंका आतंकवाद का पुतला

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मंत्री जी से पूछा गया कि चरखारी के एक बीजेपी के विधायक द्वारा राममन्दिर पर विवादित बयान से हल्ला मचा हुआ है उस पर आप की राय क्या है। इस सवाल पर मंत्री जी ने ठीक-ठीक जवाब नहीं दिया। गोल-मटोल जवाब देकर पत्रकारों से कन्नी काट ली।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में आतंक के विरोध में जलाया पाकिस्तानी झंडा

सिंचाई विभाग के कुछ अधिकारियों के भ्रष्टाचार मामले की शिकायत पर सिंचाई मंत्री सख्त नजर आए। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी अधिकारी हो या मंत्री अगर उस पर भ्रष्टाचार का आरोप है तो निश्चय ही उसे जांच कर के हटाया जायेगा। नाबालिग बच्चों से बांध की मरम्मत कराये जाने पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा की नाबालिग बच्चों से काम कराना गलत है। मंत्री ने जिलाधिकारी महराजगंज को निर्देश देते हुए जांच करा के दोषियों कर कार्यवाही कराया जाये।










संबंधित समाचार