महराजगंज: तस्करों की शातिर चाल के सामने खुफिया नेटवर्क फेल, पुलिस की भी बढ़ी परेशानी, एक और गांजा तस्कर गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जिले में लगातार तस्करों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, जिसने पुलिस के नाक में दम कर दिया है। ताजा मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र के है जहां रविवार को पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी


कोल्हुई (महराजगंज): जिले में लगातार तस्करों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, जिसने पुलिस के नाक में दम कर दिया है। ताजा मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र के है जहां रविवार को पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एसएसबी व कोल्हुई पुलिस की संयुक्त छापेमारी में शनिवार को नेपाल से भारत लाए जा रहे गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।एक ही दिन दो गांजा  तस्करों ने पुलिस का सरदर्द बढ़ा दिया है।

दो तस्करों द्वारा नेपाल से भारत लाए जा रहे 1.170 किलो ग्राम गांजा की खबर पाकर जोगियाबारी एसएसबी व कोल्हुई पुलिस पीछा की। जिसे पिपरा परसौनी मे संयुक्त टीम ने दबोच लिया।तलाशी लेने पर 1.170 किलो ग्राम गांजा एक युवक से बरामद हुआ। वहीं उसी दिन कुछ घंटे पहले भी संयुक्त टीम ने पौने चार किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार अभियुक्त गौरव दुबे निवासी सोहरवलिया खुर्द थाना पुरंदरपुर को मु०अ०स० 161/23 धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट में कारवाई की गई है। में नए उम्र के स्कूली लड़के सबसे ज्यादा इसके शिकार हो रहे हैं।










संबंधित समाचार