महराजगंज: अलग रह रही पत्‍नी का घरेलू विवाद में पति ने गला घोंटा, फरार

डीएन ब्यूरो

जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के कस्‍बे में पति से विवाद के बाद अलग रह रही महिला की गला घोंटकर पति ने ही हत्‍या कर दी। हत्‍या की जानकारी पुलिस को महिला के बड़े बेटे ने दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं बच्‍चों का रो-रोकर बुरा हाल है। डाइनामाइट न्‍यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर..



पनियरा (महराजगंज): जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के एक कस्‍बे में पति से विवाद के कारण एक महिला पि‍छले काफी समय से अलग रह रही थी। मंगलवार को उसके पति ने घला घोंटकर उसकी हत्‍या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के फराह कस्बा निवाी दिनेश चौरसिया ने का पिछले छह माह से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके बाद से महिला अलग रह रही थी। महिला का खुद ही एक छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही थी। 

यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’ आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ

 

महिला के परिजनों ने बताया कि उसका पति मंगलवार सुबह आ गया जिस पर दोनों में कुछ कहासुनी होने लगी। जिस पर दिनेश ने उसकी गला दबाकर हत्‍या कर दी। 

वहीं महिला के बच्‍चे उस समय पढ़ने गए हुए थे। पुलिस को सूचना महिला के बड़े बेटे ने दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। साथ ही पंचनामा भरकर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि पति सुबह से ही फरार है। 










संबंधित समाचार