महराजगंज: कार्तिक पूर्णिमा पर राप्ती नदी में डुबकी के लिये उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ , विराट दंगल ने किया गदगद, देखिये कुश्ती के वीडियो

डीएन ब्यूरो

कार्तिक पूर्णिमा पर्व के शुभ अवसर राप्ती नदी के घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने की डुबकी लगाई। इस अवसर पर विराट दंगल का भी आयोजन किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट



धानी (महराजगंज): धानी बाजार स्थित राप्ती नदी के तट पर कार्तिक पूर्णिमा पर्व के शुभ अवसर पर कस्बे के सटे राप्ती नदी के घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने की डुबकी लगाई। इस अवसर पर विराट दंगल का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिला और पुरूष पहलवानों ने खूब ताकत आजमाई। 

कार्तिक पूर्णिमा पर ब्लॉक धानी के कस्बा धानीबाजार से सटे राप्ती नदी में स्नान करने करने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ दो बजे रात से ही शुरु हो गयी थी। लोगों ने स्नान करके दान पुण्य किया। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर नदियो के पवित्र जल से स्नान करने से स्वास्थ्य लाभ के साथ साथ मनुष्य के सभी जाने या अनजाने में हुए सभी पाप समाप्त हो जाते है। 

कहा जाता है कि इसी दिन पवित्र नदियों के तट पर देवलोक से देवता भी आकर स्नान करके शाम के समय देव लोक में दीपावली मनाते है। तुलसी की भी पूजा विधि विधान से इस दिन की जाती है। आस्थावान श्रद्धालुओं की लम्बी भीड़ दिखायी दी। इस मौके पर राप्ती के तट पर विशाल मेला लगाया गया था।

विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विराट  दंगल और मेले का आयोजन धानी बाजार स्थित राप्ती नदी के तट पर किया गया। दंगल का शुभारम्भ  किया गया। दंगल में  आस पास के जनपदों के अलावा  जम्मू कश्मीर, बिहार और दिल्ली के पहलवानों ने अपनी जोर आजमाइश की। कुल दो दर्जन से  ज्यादा जोड़ियों का कुश्ती हुआ। जिसमें रुपया 500 से लेकर 5100 रुपये तक की इनामी कुश्ती हुई। इस मौके परबड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।










संबंधित समाचार