Maharajganj: भूसे का मडीला रखने को लेकर दो पक्षों में चली गोली, चार लोग घायल

डीएन ब्यूरो

बृजमनगंज के सौरहा ग्राम सभा में चमर टोली में गोली चलने से चार लोग घायल हो गए है। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



महराजगंजः बृजमनगंज के सौरहा ग्राम सभा में चमर टोली में गोली चलने से चार लोग घायल हो गए है। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत बृजमनगंज ग्रामसभा सोरहा के पिपरहना गांव केचमरटोली में डीह की जमीन पर भूसे का मडीला रखने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। जिसमें एक पक्ष के मेघनाथ भारती पुत्र रामसमुझ देवेंद्र कुमार पुत्र मेघनाथ भारती जिनका10 वर्षों से उस जगह पर भूसा रखा जा रहा था और दूसरे पक्ष में आज कहासुनी हो गई। ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि इसमें हाथापाई के बाद मौके पर बंदूक से दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी।

 पीड़ित मेघनाथ भारती का कहना है कि- उसे और उसके बेटे देवेंद्र को गोली से मारने की कोशिश की गई और उसके बेटे देवेंद्र के सीने पर से गोली घाव करते  हुए फिसल गई। मौके पर बृजमनगंज पुलिस पहुंच गई और मेघनाथ भारती और देवेंद्र भारती को सीएससी बृजमनगंज में भर्ती कराया गया यहां उनका प्राथमिक उपचार हो रहा है।

खबर लिखने तक पुलिस द्वारा पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।










संबंधित समाचार