महराजगंज: विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

डीएन संवाददाता

नौतनवा के विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने आज फिर एक बार बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते विधायक अमनमणि त्रिपाठी
नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते विधायक अमनमणि त्रिपाठी


महराजगंज: नौतनवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने आज फिर एक बार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित लोगों को लंच वितरित किया।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने किया नौतनवा के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा

बाढ़ प्रभावितों को खाना वितरित करते विधायक अमनमणि त्रिपाठी

विधायक ने मजहर क्षेत्र में अपने दौरे के दौरान बाढ़ से पीड़ित लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस दौरान अमनमणि त्रिपाठी ने कई जगह जाने के लिए नांव का भी प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ के ताजा हालात पर डाइनामाइट न्यूज़ की लाइव रिपोर्टिंग

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते विधायक अमनमणि त्रिपाठी

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: तस्वीरों में देखिये महराजगंज में बाढ़ से मची तबाही

मजहर क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्होंने कई बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की और उनका हाल भी जाना। इस मौके पर विधायक अमनमणि त्रिपाठी के साथ कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें। 










संबंधित समाचार