Maharajganj Floods: महराजगंज के राजेश का दुख.. पूरा घर बाढ़ में डूब गया..

डीएन ब्यूरो

बाढ़ से जूझते ग्रामीणों से डाइनामाइट न्यूज़ ने जब बात की तो पता चला कि भारी बाढ़ ने बुरी तरह गरीबों को तोड़ कर रख दिया है। किसी का घर उजड़ा तो किसी का कुछ। देखते ही देखते बाढ़ ने उनका सब कुछ लील लिया। देखिये महाराजगंज के बाढ़ पीडितों का दर्द उन्ही की जबानी..



महराजगंज: प्रशासन द्वारा भले ही बाढ़ से जूझते महराजगंज जिले में जोर-शोर से राहत एवं बचाव कार्य किये जाने के दावे किये जा रहे हों लेकिन ग्रामीणों की मानें तो उन्हें प्रशासन की तरफ से कोई खास मदद नहीं मिल रही है। बाढ़ से जूझते ग्रामीणों ने अपना दर्द डाइनामाइट न्यूज के साथ साझा किया और बताया कि प्रशासन उन तक मदद पहुंचाने में विफल हो रहा है इसलिये वे खुद ही अपनों की मदद करने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में आफतों की बाढ़, आवागमन भी बाधित

देखें वीडियो: अपनी बेटी के लिये खाना पहुंचाने के लिये 25 किलोमीटर दूर चेहरी जा रहे एक ग्रामीण ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि किस तरह प्रशासन मदद पहुंचाने में विफल हो रहा है।

 

 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ का सितम: सैकड़ों मोटरसाइकिलों का जला क्लचप्लेट

वहीं दूसरे ग्रामीण ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि प्रशासन द्वारा खान-पान की कोई मदद नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद कई लोगों की मदद की और उन्हें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से निकाला।

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें। 










संबंधित समाचार