डाइनामाइट न्यूज़ पर जिले का पहला नतीजा घोषित: फरेंदा नगर पंचायत में चेयरमैन पद पर भाजपा हुई काबिज

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जिले में निकाय चुनाव का पहला परिणाम सबसे पहले सिर्फ डाइनामाइट न्यूज़ पर घोषित हो रहा है। फरेंदा नगर पंचायत में भाजपा विजयी हो गयी है। निवर्तमान चेयरमैन को यहां पर करारा झटका लगा है।

मतगणना स्थल की तस्वीर
मतगणना स्थल की तस्वीर


महराजगंज: जिले में निकाय चुनाव का पहला परिणाम सामने आ गया है। डाइनामाइट न्यूज़ लगातार सुबह 8 बजे से जिले की सातों सीटों के पल-पल की अपडेट दे रहा है।

फरेंदा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी राजेश जायसवाल 661 वोटों से विजयी हुए हैं। 

भाजपा प्रत्याशी की जीत की घोषणा के बाद पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। 

निवर्तमान अध्यक्ष और निर्दलीय प्रत्याशी विनोद गुप्ता दूसरे स्थान पर रहे हैं। 










संबंधित समाचार