महराजगंज: डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का असर, दुष्कर्म के प्रयास में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

डीएन ब्यूरो

डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का फिर एक बड़ा असर सामने आया है। पुलिस ने खबर का संज्ञान लेते हुए दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

पनियरा थाना
पनियरा थाना


महराजगंज: डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का फिर एक बड़ा असर सामने आया है। पनियरा थानाक्षेत्र के कुआचांप में छत पर सो रही एक महिला के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने की खबर को डाइनामाइट न्यूज़ ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। पुलिस ने इस खबर का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: दुष्कर्म में असफल युवक महिला का मंगल सूत्र ले उड़ा

डाइनामाइट न्यूज़ से इस सम्बन्ध में बातचीत करते हुए पनियरा के थानेदार ओ. पी. चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जाँच जारी है।

गौरतलब है कि कुआचांप कौआठोड़ में छत पर सो रही एक महिला के साथ उसी गांव के एक युवक ने छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास किया था। महिला द्वारा विरोध करने पर युवक भाग निकला था। इस खबर को डाइनामाइट न्यूज़ ने 18 सितम्बर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर के बाद आज पीड़ित महिला को न्याय मिलने की उस समय उम्मीद जग गयी, जब पुलिस ने आरोपी पर लूट और छेड़ खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।










संबंधित समाचार