महराजगंज: फरेंदा के पोखरे में तैरता मिला महिला का शव, इलाके में दहशत और हड़कंप

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के एक पोखरे में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पढ़े पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



फरेंदा (महराजगंज): जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुअवां उर्फ महुई टोला रखौना में सिवान के पोखरे में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव तैरता हुआ मिला है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

मृतक महिला की पहचान रखौना निवासी राममिलन की पुत्री रीता (35) के रूप में हुई है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची फरेंदा पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवा कर कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, ग्राम सभा महुअवां उर्फ महुई टोला रखौना निवासी राममिलन की पुत्री रीता लगभग तीन महीने से मायके में रह रही थी। 

बताया जा रहा है कि रीता की शादी कैंपियरगंज थाना के करमहिया (मछली गांव) के रहने वाले राधेश्याम पुत्र किशोरी से 15 साल पहले हुई थी। शादी के इतने सालों बाद भी दोनों की कोई सनतान नहीं थी। जिसको लेकर हमेशा रीता तनाव में रहती थी। 

वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।










संबंधित समाचार