फरेंदा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस, जानें पूरा अपडेट

डीएन संवाददाता

महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला प्रकाश में आया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

भीड़
भीड़


फरेंदा (महराजगंज): नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 15 विकास नगर निवासी महिला की शुक्रवार की भोर में परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर तहसीलदार फरेंदा, सीओ फरेंदा भी पहुंचे हैं।  

यह भी पढ़ें | महराजगंज: फरेंदा के पोखरे में तैरता मिला महिला का शव, इलाके में दहशत और हड़कंप

घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत आनन्दनगर वार्ड नं 15 विकास नगर निवासी गौरव जयसवाल की पत्नी प्रीति की तबीयत खराब हो गई।

यह भी पढ़ें | महराजगंज: फरेंदा थाने पर तैनात दारोगा राम आशीष यादव की मौत मामले पर पुलिस का बयान आया सामने, जानिये कैसी हुई मृत्यु

परिजन इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों के चर्चाओं पर गौर करें तो महिला के गले में फंदे का निशान था। 
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि महिला की मृत्यु की सूचना पर घटनास्थल पर जांच पड़ताल की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।










संबंधित समाचार