महराजगंज: डाइनामाइट न्यूज़ की ख़बर का असर, CMO ने किया दबंग CHC प्रभारी का ट्रांसफर

डीएन संवाददाता

महराजगंज की जनता की आवाज बन चुके डाइनामाइट न्यूज़ का निसंदेह ही कोई सानी नहीं है। जनसमस्याएं हों या फिर आम अवाम से जुड़ी सरकारी विभागों के अंदरखाने की बातें, डाइनामाइट न्यूज़ हर बात को निर्भिकता और सच के साथ पेश करता है, जिसका सबसे तेज असर भी होता है। ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है..

ट्रांसफर के बाद भी सीएचसी निचलौल में जमे थे डॉक्टर
ट्रांसफर के बाद भी सीएचसी निचलौल में जमे थे डॉक्टर


महराजगंज: ट्रांसफर के बाद भी लालच के चलते निचलौल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी के रूप में जमे रहना डॉक्टर डीएन सिंह को आखिरकार भारी पड़ ही गया है। डाइनामाइट न्यूज़ जनता की शिकायतों पर आधारित डॉक्टर डीएन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की खबरें प्रकाशित कर चुका है, जिनका संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमओ) डॉ. क्षमाशंकर पांडेय ने दागी डॉक्टर का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: एएनएम ने खोला डॉक्टर के खिलाफ मोर्चा, ट्रांसफर न होने तक देंगे बेमियादी धरना 

आरोपी डॉ. डीएन सिंह 

 

डॉक्टर डीएन सिंह के खिलाफ सरकारी डॉक्टर होने के बाद भी निचलौल में अपना निजी क्लीनिक संचालित किया जा रहा था, जिसके बारे में डाइनामाइट न्यूज़ खबरें भी प्रकाशित कर चुका है। डॉक्टर डीएन सिंह पर मरीजों को देखने के नाम पर धन उगाही के आरोप लगाये जाते रहे हैं। डॉक्टर की इस काली करतूत के कारण पिछले कुछ दिन से एएनएन और स्वास्थ्य कर्मी धरना दे रही थीं। 

सीएमओ पांडेय ने अब कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सीएचसी प्रभारी डॉक्टर डीएन सिंह का तबादला कर दिया है। डॉक्टर डीएन सिंह के विरोध में एएनएम कर्मियों ने भी मोर्चा खोलते हुए हफ्ते भर से अस्पताल परिसर में धरने पर बैठी थीं, उम्मीद है कि अब उनका धरना भी खत्म हो जायेगा। 
 










संबंधित समाचार