महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट, 1 महिला जख्मी

डीएन ब्यूरो

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में भीषण मारपीट हुई है। घायल महिला का इलाज चल रहा है। पूरी खबर..

घायल महिला का इलाज जारी
घायल महिला का इलाज जारी


महराजगंज: पनियरा थाना के अंतर्गत महुअवा शुक्ल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में भीषण मारपीट हो गई। इस दौरान बिंद्रावतीं नामक महिला को दबंग उमेश चौहान ने अपने घर वालों के साथ बुरी तरह से पीटा। जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई है। महिला का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में चल रहा रहा है।

इस मारपीट में घायल महिला अपने परिवार वालों के साथ तहरीर लेकर थाने में गई है। फिलहाल मौके पर पुलिस नहीं पहुंची है। 










संबंधित समाचार