लखनऊ: लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा के साथ गठबंधन पर कांग्रेस ने साधी चुप्पी

डीएन संवाददाता

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की मौजूदगी में अंबेडकरवादी छात्र सभा के 250 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर राज बब्बर ने आगामी लोक सभा चुनावों में सपा-बसपा संग कांग्रेस के गठबंधन पर मौन साध लिया। पूरी खबर..

 प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर


लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने आगामी लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा के साथ कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर एक सवाल के जबाव में चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि समय आने पर सब पता चल जायेगा।

राज बब्बर की उपस्थिति में 250 से अधिक लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में अंबेडकरवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं समेत दूसरे लोग भी रहे। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

 

 

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं के बीच सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर से आने वाले अमर पासवान के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को काफी मजबूती मिलेगी और इससे कांग्रेस अधिक मजबूती के साथ भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध कर पाएगी।

 

 

बिहार के मुजफ्फरपुर के आश्रम में महिलाओं से यौन शोषण के मामले में आरजेडी और कांग्रेस द्वारा बिहार में जारी प्रदर्शन के बीच उन्होंने कहा कि भाजपा आज सत्ता के नशे में चूर हो चुकी है और वह उन लोगों को भूल चुकी है। जिन लोगों ने उसे वोट देकर गद्दी दिलाने तक पहुंचाया है।

असम से 40 लाख बांग्लादेशियों की पहचान होने पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर केवल राजनीति कर रही है और बेबुनियाद आरोप लगाकर लोगों के नाम लिस्ट में जोड़े गए हैं।










संबंधित समाचार