लखनऊ में जबरदस्त बवाल, पुलिस ने किया कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, विधायक समेत कई घायल

डीएन संवाददाता

बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विधानसभा घेराव की कोशिश कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया, जिससे विधायक समेत कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गये। पूरी खबर..



लखनऊ: बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर भारत बचाओ जन आंदोलन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। पुलिस की इस बर्बरता से कांग्रेसी विधायक समेत कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गये। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जबरदस्त टकराव भी हुआ। कांग्रेस का कहना है कि पुलिस ने भाजपा सरकार के इशारों पर लाठीचार्ज किया है। पुलिस लाठीचार्ज के बाद हालात काफी तनावपूर्ण हो गये हैं।

 

 

पुलिस ने प्रदर्शकारियों पर उस समय लाठीचार्ज किया जब वे विधान सभा घेराव करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और यूथ कांग्रेस के नेताओं में तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने कांग्रेसियों को गांधी प्रेक्षागृह के पास रोका और जमकर लाठियां भांजी। लाठीचार्ज के दौरान कई लोग सड़क पर गिर भी पड़े और चोटिल हो गये।

 

 

लाठीचार्ज के दौरान कुशीनगर जिले के तमकुहीराज से कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू गंभीर रूप से घायल हो गये। पलल्लू ने कहा कि पुलिस ने सरकार के इशारे पर निर्दोष कांग्रेसियों पर लाठियां बरसायी। 

 

 

कांग्रेसियों ने यूपी सरकार पर पुलिस का मनमाना दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा की सरकार मिलकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। किसानों को उनकी उपज के सही दाम नहीं मिल रहा है, भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है और युवाओं को रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है। साथ ही उनका यह भी कहना है कि आने वाले समय में कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। 










संबंधित समाचार