लखनऊ: पशुओं की चर्बी से नकली घी बनाने वाले कारखाने का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

राजधानी लखनऊ के बाजारखाला थानाक्षेत्र में पशुओं की चर्बी से नकली घी बनाने वाले 1 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि 3 आरोपी भागने में सफल रहे। पूरी खबर..



लखनऊ: राजधानी के बाजारखाला थानाक्षेत्र में एक नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सलीम है।गिरफ्तार आरोपी अपने दूसरें साथियो के साथ मिलकर इस काम को अंजाम देता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यहां से छापेमारी के दौरान 50 टिन के डिब्बो में लगभग 7 कुंतल नकली घी और नकली घी बनाने का अन्य सामान बरामद किया है। वहीं इस काम मे लिप्त मुख्य आरोपी सलीम का साथ देने वाले 3 दूसरे आरोपी भागने में कामयाब हो गए।

 

बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी पशुओ की चर्बी से बना हुआ नकली घी बनाकर दुकानों पर सप्लाई करते थे। मामले में बातचीत करते हुए एसपी पश्चिम विकास त्रिपाठी ने बताया कि बाजार खाला पुलिस को इलाके में पशुओं की चर्बी से घी बनाने की जानकारी मिली थी।

 

इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर मौके से बड़ी मात्रा में नकली घी और नकली घी बनाने का सामान बरामद किया है। जबकि पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। जबकि इस धंधे में शामिल उसके दूसरे साथी भागने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही कर रही है।










संबंधित समाचार