Uttar Pradesh: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कल करेंगे ताजनगरी आगरा का दौरा, जानिये पूरा कार्यक्रम

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष अखिलेश यादव कल ताजनगरी आगरा के दौरे पर जाएंगे। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये अखिलेश यादव का पूरा कार्यक्रम

अखिलेश यादव कल जाएंगे आगरा
अखिलेश यादव कल जाएंगे आगरा


लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव कल यानि 20 अप्रैल को आगरा के दौरे पर जाएंगे। वे आगरा में एक विवाह समारोह में भी शामिल होंगे। इसके अलावा वह अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव कल दोपहर 3.30 बजे सैफई, जिला इटावा से कार द्वारा आगरा के लिये प्रस्थान करेंगे और शाम 5.00 बजे आगरा पहुंचेंगे। वे ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंट में एक शादी समारोह में भी शिरकत करेंगे।

अखिलेश यादव का कार्यकम 

अखिलेश यादव शाम 7 बजे आगरा से वापसी करेंगे और 8.30 बजे सैफई, इटावा पहुंचेंगे। 










संबंधित समाचार